Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

पत्नी से विवाद होने पर भड़क गया पति, खुद पर पेट्रोल छिड़क लगाई आग

मध्य प्रदेश के बालाघाट नगर के मोती गार्डन में शुक्रवार रात उस समय हड़कंप मच गया. जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो लड़कियों के सामने स्वयं पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली. यह घटना तब हुई जब धनपाल बाकट अपनी बड़ी बच्ची के साथ गार्डन में आया था और पत्नी से कहासुनी होने पर यह कदम उठा लिया. गार्डन घूमने आए लोगों ने आग बुझाई और मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी. कोतवाली पुलिस और स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

जानकारी के अनुसार, किसी पारिवारिक विवाद के चलते पिछले 1 साल से धनपाल की पत्नी शशि बापट अपनी छोटी बेटी को लेकर अपने मायके वारासिवनी चली गई थी. धनपाल अपनी बड़ी बेटी के साथ रहता है. पिछले कुछ दिनों से शशि बाकट बालाघाट में किराये से रहकर एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करती थी. वहीं धनपाल अपनी बड़ी बेटी को अपने पास रखकर अपने पिता के घर वार्ड नंबर 1, सिद्धार्थ नगर बूढ़ी में रह रहा है.

पेट्रोल छिड़क लगाई आग

धनपाल चाहता था कि उसकी पत्नी शशि उसके साथ रहे. इसी के चलते धनपाल ने शुक्रवार की शाम अपनी पत्नी को फोन करके मोती गार्डन में मिलने के लिए बुलाया था. गार्डन में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया. इस घरेलू झगड़े के बीच धनपाल ने बॉटल में रखा पेट्रोल निकाल कर खुद के ऊपर छिड़क लिया और लाइटर से आग लगा ली. धनपाल ने इससे पहले भी जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी.

अस्पताल में चल रहा इलाज

मौके पर मौजूद दुष्यंत राहंगडाले ने बताया कि जब दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था तो व कुछ ही दूरी पर बैठे हुए थे. उन्होंने कहा कि स्पष्ट तो नहीं पता लेकिन पति अपनी पत्नी पर बार-बार नाराज हो रहा था. इसके बाद पति ने अपने साथ लेकर आई प्लास्टिक की बोतल निकाली और उसमें लाए पेट्रोल को डालकर खुद को आग लगा ली. जिसके बाद उसे बचाने का प्रयास किया गया. बाद में पुलिस भी गार्डन में पहुंच गई. वहीं घायल व्यक्ति को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया.

सीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि पति-पत्नी में झगड़े के बाद पति ने खुद को आग लगा ली. जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है, जो अभी बयान नहीं दे पा रहा है. बयान और जांच के बाद ही घटना के बारे में पता चल पाएगा. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.