Breaking News in Hindi

देश में वक्फ तो सनातन बोर्ड क्यों नहीं…देवकीनंदन ठाकुर ने किया सवाल, धर्म संसद का ऐलान

मध्य प्रदेश के जबलपुर में प्रख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने वक्फ बोर्ड को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि देश में अगर वक्फ बोर्ड रहेगा तो सनातन बोर्ड का भी निर्माण करना होगा. साथ ही जितनी जमीन वक्फ बोर्ड ने हथिया कर रखी है, उतनी ही जमीन सनातन बोर्ड को भी देनी होगी.

देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि देश की संसद और एयरपोर्ट की जमीनें वक्फ बोर्ड का होने का दावा किया जा रहा है. हालात ऐसे ही रहे तो 10-12 साल बाद पूरे देश पर वक्फ बोर्ड अपना हक जताएगा.

राजनीतिक पार्टियों को जवाब देना होगा

कथावाचन देवकीनंदन ने कहा कि सनातन बोर्ड के मुद्दे पर राजनीतिक पार्टियों को जवाब देना होगा और समर्थन करना होगा. इसके साथ देवकीनंदन ठाकुर ने 16 नवंबर को दिल्ली में विशाल धर्म संसद का आयोजन करने का ऐलान किया.

धर्म संसद में इन मुद्दों पर चर्चा

इस धर्म संसद में लव जिहाद, गौ हत्या, कृष्ण जन्मभूमि को वापस लेने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी. उन्होंने लोगों से दिल्ली में होने वाले धर्म संसद में पहुंचने का आह्वान किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जामा मस्जिद की जिन सीढ़ियों में भगवान केशव की छवि को गाड़ कर रखा गया है, उसे हर हाल में वापस लाया जाएगा.

100 करोड़ हिंदुओं की हत्या

तिरुपति प्रसादम मामले पर जाने-माने कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि प्रसाद में चर्बी मिलाकर हिंदुओं का धर्म भ्रष्ट किया गया है. उन्होंने कहा कि प्रसाद में चर्बी मिलाकर खिलाना 100 करोड़ हिंदुओं की हत्या है. उन्होंने दोषियों को फांसी और आजीवन कारावास जैसी सजा देने की वकालत की.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...