Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

पश्चिम बंगाल में TMC नेता के यहां छापा मारने गई ED की टीम पर 200 लोगों की भीड़ ने किया हमला

नॉर्थ 24 परगना। पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता के यहां छापा मारने गई प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर 200 लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया। यह घटनाक्रम उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में हुआ है।

ईडी की टीम में शामिल एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि मौके पर पहले आठ लोग आए थे। हम वहां से चल गए। जब आए तो उन्होंने हम पर हमला कर दिया।

ईडी की टीम पर हुए हमले पर टीएमसी की प्रतिक्रिया

पश्चिम बंगाल में ईडी की टीम पर हुए हमले पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा, ‘संदेशखाली में जो हुआ, वह उकसावे का असर था। पश्चिम बंगाल में बीजेपी के निर्देश पर केंद्रीय एजेंसियां ​​कार्रवाई कर रही हैं। किसी न किसी टीएमसी नेता या कार्यकर्ताओं को परेशान करना, नकारात्मक बयान फैलाना और लोगों को भड़काना उनका काम है। हमें ऐसे आरोप मिल रहे हैं। बीजेपी ने सुवेंदु अधिकारी को चोर कहा था लेकिन उनके आवास पर कोई छापेमारी नहीं हुई।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.