Breaking News in Hindi

पश्चिम यूपी में अचानक क्यों हो रही ठाकुर पंचायत, बीजेपी के लिए कहीं टेंशन न बन जाए?

लोकसभा चुनाव की सियासी तपिश के बीच पश्चिमी यूपी में क्षत्रिय समुदाय के लोगों ने अचानक बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. मुजफ्फरनगर, कौराना और सहारनपुर लोकसभा सीट के तहत आने वाले ठाकुर बहुल गांवों में बैठकों के बाद रविवार को सहारनपुर जिले के नानौता में क्षत्रिय महाकुंभ आयोजित की गई, जहां पर बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया गया. इस दौरान क्षत्रिय समुदाय के संगठनों ने ऐलान किया कि जो भी बीजेपी को हराएगा, क्षत्रिय समाज उसे ही वोट करेगा.

ठाकुर समुदाय की नाराजगी बीजेपी के लिए पश्चिमी यूपी में कहीं महंगी न पड़ जाए. लोकसभा चुनाव के बीच किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह 15 मार्च से पश्चिमी यूपी के गांव-गांव जाकर ठाकुर समुदाय को बीजेपी के खिलाफ लामबंद करने के मुहिम छेड़ रखी है. इसके बाद सहारनपुर के नानौता में रविवार को हजारों की संख्या में ठाकुर समुदाय के लोग एकजुट हुए. इस दौरान बीजेपी के खिलाफ उन्होंने काफी गुस्से का इजहार किया. ठाकुर समुदाय बीजेपी के परंपरागत वोटर माने जाते हैं. ऐसे में बीजेपी के लिए पश्चिमी यूपी में ठाकुरों की नाराजगी कहीं महंगी न पड़ जाए?

ठाकुर समाज क्यों बीजेपी से नाराज

ठाकुर पूरन सिंह ने टीवी-9 डिजिटल से बात करते हुए कहा कि क्षत्रिय समुदाय में बीजेपी को लेकर रोष है, क्योंकि पार्टी ने पूरी तरह से हमारे समाज की सभी मांगों को अनदेखा किया है. उन्होंने बताया कि क्षत्रिय वंशों एवं महापुरुषों के इतिहास का विकृतिकरण किया जा रहा है. ठाकुरवाद का फर्जी नैरेटिव फैलाया जा रहा, जिस पर बीजेपी आईटी सेल मौन है. राम मंदिर ट्रस्ट में श्री राम के वंशजों की और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पूरी तरह सूर्यवंशी क्षत्रियों की अनदेखी काी गई. मजबूत क्षत्रिय नेताओं का राजनीतिक वजूद मिटाने की साजिश की जा रही है. गुजरात में पुरुषोत्तम रुपाला ने क्षत्रियों पर टिप्पणी करके समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....