Breaking News in Hindi

पहले टी-20 में वेस्ट इंडीज ने भारत को 4 रनों से हराया सीरीज में 1-0 की बढ़त

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में वेस्ट इंडीज ने भारत को 4 रनों से हरा दिया है। 150 रनों के टारगेट के जवाब में भारतीय टीम 9 विकेट पर 145 रन ही बना सकी। टीम के लिए डेब्यू मैच खेल रहे तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। जबकि सूर्यकुमार यादव 21 रन बना सके। इनके अलावा कोई बल्लेबाज 20 का आंकड़ा नहीं छू सका। वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड और ओबेड मैकॉय ने 2-2 विकेट लिए। इसी के साथ वेस्ट इंडीज ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

वेस्ट इंडीज की पारी

इस सीरीज का पहला मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला गया, जिसमें मेजबान वेस्टइंडीज ने 4 रनों से जीत दर्ज की।मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और 6 विकेट गंवाकर 149 रन बनाए। टीम के लिए पॉवेल ने 32 गेंदों पर 48 रनों की पारी खेली। जबकि निकोलस पूरन ने 34 गेंदों पर 41 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट लिए।

टीम में बदलाव

बता दें कि इस सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम की कमान हार्दिक पांड्या संभाल रहे हैं। भारत तीन स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरा था। भारत की ओर से दो खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका दिया गया। तिलक वर्मा और मुकेश कुमार ने अपना पहला इंटरनेशनल टी20 मैच खेला। मुकेश कुमार को वेस्टइंडीज दौरे पर ही टेस्ट और वनडे में भी डेब्यू का मौका मिला। सूर्यकुमार यादव को उपकप्तानी का जिम्मा मिला था।

वेस्टइंडीज : प्लेइंग इलेवन

काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, शिमरन हेटमायर, रोवमन पावेल (कप्तान), जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ओबेद मैकॉय.

भारत : प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल, इशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन