Breaking News in Hindi

पहले फैलाया कचरा फिर शुरू हुई स्वच्छता अभियान की तैयारी

मंडला राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती से पहले देश भर में चलाया गया स्वच्छता अभियान मंडला जिले के नैनपुर विकासखंड में मखौल बनकर रह गया। जहां इस अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाने से पहले नैनपुर बस स्टैंड क्षेत्र में कचरा फैलाया गया। बस स्टैंड में प्रतिदिन की तरह सफाई कर्मचारियों के द्वारा साफ सफाई की गई। इसके बाद 1 अक्टूबर के निर्धारित कार्यक्रम को गति देने के लिए अधिकारियों ने नगर पालिका के एक कर्मचारी को बाहरी क्षेत्र से कचरा लाकर फैलाने को कहा।

लोगों ने इसका वीडियो बनाया और इंटरनेटमीडिया में वायरल कर दिया

स्वच्छता अभियान के पावन अवसर पर नगर पालिका के कर्मचारी को बस स्टैंड परिसर में कचरा फैलाते देखकर स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाया और इंटरनेट मीडिया में वायरल कर दिया। इस घटना ने जिले के नैनपुर विकासखंड नगर पालिका क्षेत्र के स्वच्छता अभियान की पोल खोल दी और स्पष्ट हुआ कि स्वच्छता अभियान में जबरदस्त फोटो सेशन के लिए साफ-सुथरे बस स्टैंड में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाना था।

संबंधित अधिकारियों ने मौन धारण कर रखा है

इस अप्रत्याशित घटना की पोल खुलते ही नगर पालिका के नोडल अधिकारी अभिलाष श्रीवास के द्वारा आनन फानन में बस स्टैंड की सफाई कराई गई और निर्धारित कार्यक्रम को स्थगित कर स्थान परिवर्तन किया गया। नगर के चकोर नदी के तट पर सफाई अभियान का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। हालांकि इस घटना पर सभी संबंधित अधिकारियों ने मौन धारण कर रखा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...