Breaking News in Hindi

पहले 5 साल का हिसाब दो… वोट मांगने पहुंचे JDU सांसद को बैठाकर युवाओं ने दागे सवाल

जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र से जेडीयू सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को एक बार फिर से जेडीयू ने प्रत्याशी बनाया है. टिकट मिलने के बाद एडीए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी लगातार क्षेत्र में दौरा कर रहे हैं और जनता से अपने लिए वोट मांग रहे हैं. इस दौरान उन्हें लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है. खासकर युवा उनसे उनके पिछले पांच साल का हिसाब मांग रहे हैं. युवा, वर्तमान सांसद से विकास कार्य हो या नौकरी- रोजगार दिलाने के वादे कितने पूरे हुए ये सवाल सांसद से कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सांसद चंद्रवंशी से जनता पिछले पांच साल में उनके किए काम का हिसाब मांग रही है. बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो काको विधानसभा क्षेत्र के हाजी सराय गांव का है.

हाजी सराय गांव वोट मांगने गए थे सांसद

दरअसल चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी हाजी सराय गांव में लोकसभा चुनाव का प्रचार करने गए थे. इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की. तब गांव के युवा उनसे पिछले 5 सालों में किए उनके कार्यों का हिसाब किताब मांगने लगे. साथ ही युवाओं ने उन्हें रोजगार और नौकरी के लिए किए वादों का भी याद दिलाया और वो वादे कितने पूरे हुए ये सवाल किए.

सांसद के पास कोई जवाब नहीं

वीडियो में देखा जा सकता है कि सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी कुर्सी पर बैठे हैं और युवा उनसे नौकरी रोजगार और विकास कार्यों को लेकर सवाल कर रहे हैं और सांसद महोदय के पास युवाओं को देने के लिए कोई जवाब नहीं है. वह चुपचाप बैठे हैं और सारी बातें सुन रहे हैं.

एंबुलेंस घोटाले को लेकर भी चर्चा में रहे

कुछ दिन पहले भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें गांव में लोगों के द्वारा सांसद के साथ अभद्र व्यवहार गया था. इसके साथ ही जहानाबाद के सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी अपने बेटे के नाम पर 1600 करोड़ रुपए के कथित एंबुलेंस घोटाले को लेकर भी चर्चा में रहे थे. बीजेपी ने पिछले साल विधानसभा में ये मुद्दा उठाया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप