Breaking News in Hindi

पांढुर्णा एसपी का हुआ तबादला, एसपी सुंदर सिंह कनेश संभालेंगे अब जिले की कमान

पांढुर्णा। पांढुर्णा मध्यप्रदेश का नया जिला बनते ही एसपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने पांढुर्णा जिले की कमान जिले के पहले एसपी के रूप संभाली थी, उनके कार्यकाल को हमेशा याद रखा जायेगा, राज्य शासन द्वारा तबादला सूची शनिवार रात को जारी हुई जिसमे पांढुर्णा एसपी राजेश कुमार त्रिपाठी को प्रमोशन पर पुलिस उपायुक्त अपराध शाखा इंदौर के रुप में ट्रांसफर किया गया है, वहीं अब भोपाल जोन- 4 के एसपी सुंदर सिंह कनेश पांढुर्णा जिले की कमान संभालेंगे।

पंजाब केसरी की टीम ने एसपी राजेश कुमार त्रिपाठी से पांढुर्णा में उनके कार्यकाल को लेकर चर्चा की तो उन्होने कहा पांढुर्णा की जनता ने मुझे काफी सहयोग किया, पांढुर्णा के लोग बड़े अच्छे है,अपनी बात काफी शांति  से रखते हैं, मैं पांढुर्णा की जनता का आभारी रहूंगा, हमने शहर में एक्सिडेंट में कमी आए इसको लेकर काफी काम किए है। जैसे की नो एंट्री शूरू करवाई, वहीं एक्सिडेंट जोन ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर अग्रिम कार्यवाही के लिए कार्य शुरु है।

नया जिला बनने के बाद हमने जब कार्य संभाला काफ़ी सारी वयवस्था करनी पड़ी, और काफ़ी सारी चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा, जिसमे मेरा सहयोगी स्टाफ हमेशा तत्पर कार्य सुचारू रूप से करते रहे,एसपी ऑफिस सहित पुलिस लाइन एवं अन्य विभाग के लिए जगह चिन्हित कर प्रस्ताव भोपाल हम भेज चुके हैं। अब नवागत एसपी सुंदर सिंह कनेश पांढुर्णा जिले की कमान संभालेंगे सूत्रों के अनुसार सोमवार सुबह तक वह अपना पदभार ग्रहण कर सकते है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...