Breaking News in Hindi

पांढुर्णा विधायक नीलेश उइके बदलेंगे सियासी राह? भाजपा से नजदीकियों पर अटकलें हुई तेज

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा – पांढुर्णा जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। रविवार को सांसद विवेक बंटी साहू और पांढुर्णा विधायक नीलेश उइके  एक ही गाड़ी में घूमते हुए नजर आए और दोनों ने मोहखेड़ ब्लाक के ग्राम पालाखेड़ में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में एक साथ शिरकत की। यह शिविर भाजपा के विशेष अभियान का हिस्सा था, जिसके चलते अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या विधायक उइके अब कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, अब तक न तो सांसद साहू और न ही विधायक उइके ने इन अटकलों पर कोई टिप्पणी की है। जानकारों का मानना है कि आगामी समय की परिस्थितियों को देखते हुए जिले की राजनीति में बड़े बदलाव हो सकते हैं, और इस मुलाकात को उसी संदर्भ में देखा जा रहा है।

बता दें कि पांढुर्ना विधानसभा से दो बार के कांग्रेस विधायक नीलेश उइके आदिवासियों के बीच लोकप्रिय नेता माने जाते हैं और पूर्व सीएम कमलनाथ के करीबी तो पूर्व सांसद नकुलनाथ के साथ युवा होने के साथ ही उनके विश्वनीय माने जाते है। विधायक नीलेश उईके जब पहली बार विधानसभा से चुन कर आये थे उस वक्त नकुलनाथ ने ही उन्हें जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष की कमान सौंपी थी। भाजपा में जाने की अटकलें यह पहली दफा नही है इसके पूर्व भी लोकसभा चुनाव के वक्त नीलेश उइके की भाजपा में शामिल होने की बाते सामने आई थी। लेकिन उस वक्त उन्होंने इसका खंडन कर दिया था। लेकिन एक बार फिर जिले की राजनीति का बाजार गर्म नजर आ रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप