Breaking News in Hindi

पाकिस्तान के जमशेदनगर के पूर्व मेयर बोले- किसी ने भी दाऊद को वर्षों से नहीं देखा

इंदौर। पाकिस्तान के कराची के उपनगर जमशेदनगर के पूर्व मेयर आरिफ अजाकिया ने कहा कि भारत में इंजीनियर, डाक्टर पैदा हो रहे हैं, वहीं पाकिस्तान ने आतंकवादी पैदा किए हैं। वहां कई परिवारों को यह नहीं पता है कि उनके सदस्य कहां गए हैं, क्योंकि उन्हें आतंकवादी बनाने के लिए कट्टरपंथी अपने साथ ले जाते हैं। उन्होंने दाऊद इब्राहिम को लेकर कहा कि किसी ने भी दाऊद को वर्षों से नहीं देखा है।

जहर देने की बात तो गलत है। हो सकता है कि वह बहुत पहले ही मर चुका हो। इंदौर प्रेस क्लब में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या में मस्जिद तोड़कर नई बनाई जा रही है। यह भारत की अदालत और सरकार का मुसलमानों पर एहसान है, क्योंकि इस्लाम के अनुसार किसी नाजायज जमीन पर मस्जिद बनाना हलाल है। बाबरी मस्जिद में जितनी भी नमाज पढ़ी गई, वह सब हराम है। इबादत अल्लाह को खुश करने के लिए की जाती है, लेकिन किसी और की जमीन पर की जाए तो वह हराम होती है।

कराची में भी एक मस्जिद किसी व्यक्ति की जमीन पर कब्जा कर बनाई गई थी, जिसे वहां हराम माना गया था। राम मंदिर जन्मभूमि पर आर्कोलाजी विभाग और अदालत ने फैसला किया। यदि भारत सरकार चाहती तो वर्ष 1993 में ही कब्जा कर लेती। कई वर्षों तक हिंदुओं को इंतजार करना पड़ा।

पाकिस्तान की बात करते हुए कहा कि उसे सबसे पहले यह साबित करना चाहिए कि वह ईमानदार है, क्योंकि कई बार वह अपने वादों से मुकर चुका है। बता दें कि आरिफ निजी यात्रा पर इंदौर आए हैं। वह पाक सेना के खिलाफ टिप्पणी और विरोध के कारण पाकिस्तान छोड़ चुके हैं। वर्तमान में उन्होंने लंदन में शरण ले रखी है। इंदौर आगमन पर उनसे जुड़े कुछ यूट्यूबरों के साथ वह प्रेस क्लब पहुंचे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन