Breaking News in Hindi

पिकनिक मना रहे 6 दोस्त नदी में डूबे, 2 लापता

रीवा से सीधी जिले सोन नदी के किनारे पिकनिक मनाने गए 6 युवकों के साथ बड़ा हादसा हो गया। जहां नहाने के दौरन गहरे पानी में डूबने से 2 युवक गायब हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम ने उन्हें तलाशने का काम किया लेकिन देर रात तक उनका कोई अता पता नहीं चल पाया।

दरअसल, सीधी जिले के जनपद पंचायत रामपुर नैकिन अंतर्गत भंवर सेन स्थित सोन नदी में रीवा जिले से 6 युवक पिकनिक मनाने के लिए आए हुए थे। जहां नहाते समय वह गहरे पानी में चले गए। जिनमें से दो युवक बाहर नहीं निकाल पाए और बाकी चार युवक किसी कदर से बाहर भाग आए। प्रत्यक्षदर्शी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सभी युवक नहा रहे थे तभी वह सौरभ सेन और सौरव बोरकर गहरे पानी में चले गए जिनका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

थाना प्रभारी रामपुर नैकिन सुधांशु तिवारी ने बताया है कि एक वाहन में 6 लोग पिकनिक मनाने के लिए आए हुए थे जिनमें से नदी में दो डूब गए हैं। जहां रेस्क्यू टीम रेस्क्यू का काम कर रही है। लेकिन देर रात तक उन्हें ढूंढा नहीं जा सका।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...