Breaking News in Hindi

फूफा ने रिश्ते किए शर्मसार, चॉकलेट खिलाने के बहाने 10 साल की भतीजी से की गंदी हरकत

छतरपुर जिले के खजुराहो में 10 साल की नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। खजुराहो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक बच्ची को AC दिखाने के बहाने आरोपी ने गेस्ट हाउस के कमरे में ले जाकर उसक साथ गंदी हरकत की है। जिस समय यह घटना घटी उस वक्त बच्ची के पिता मुंबई गए हुए थे। छेड़-छाड़ की घटना 27 अप्रैल की है। परिजनों के शिकायत के बाद खजुराहो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि घटना खजुराहो थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 6 मंजूरनगर के दामाद मुहल्ले की है। जहां अपनी मां के साथ रहने वाली 10 साल की नाबालिग मोहल्ले में आटा चक्की की दुकान पर आटा खरीदने के लिए जा रही थी। तभी दरवाजे पर खड़े उसके रिश्तेदार जिनको खुज्जू फूफ्फा के नाम से बुलाती थी, उसने बच्ची को बुलाया और अपने गेस्ट हाउस में AC वाला वाला कमरा दिखाने के बहाने कमरा बंद करके मासूम के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इससे नाबालिग डर गई और जैसे तैसे वहां से भागकर घर पहुंची और आपबीती अपनी मां को बताई।

इधर घटना की जानकारी लगते ही बच्ची के पिता मुंबई से खजुराहो पहुंचे और आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शख्स ख्वाज़ मुहम्मद उर्फ खुज्जु को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 354, 354 (क) 342 यौन उत्पीड़न की धारा और पॉक्सो एक्ट 7,8,9, और 10 के तहत मामला दर्ज किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....