Breaking News in Hindi

पिता-पुत्र के हत्‍यारे मुकुल ने सरेंडर करने के बाद बताई हत्‍या की वजह

जबलपुर। रेलवे की सिविल लाइंस की मिलेनियम कॉलोनी में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपित मुकुल सिंह ने गुरुवार की आधी रात को थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। सरेंडर करने के बाद मुकुल ने हत्‍या की वजह बताई। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि मुकुल सिंह ने सिविल लाइन थाने में पहुंचकर खुद को सरेंडर किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में पूछताछ की जा रही है।

देर रात थाने पहुंचा, खुद बताया कि मैंने किया था मर्डर

 

दो दिन पहले ही मुकुल के साथ भागी नाबालिग को पुलिस ने हरिद्वार से पकड़ा था। उस वक्त मुकुल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। जबलपुर पुलिस नाबालिग लड़की को लेकर जबलपुर आ गई थी। इसी दौरान मुकुल ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। देर रात थाने पहुंचा और खुद बताया कि मैंने मर्डर किया था। 15 मार्च को मिलेनियम कालोनी निवासी राजकुमार विश्वकर्मा और उसके बेटे तनिष्क की हत्या की थी।

 

साथ रहे, लेकिन पुलिस के हाथ दोनों ही नहीं लगे थे

मिलेनियम कॉलोनी में रहने वाले जबलपुर रेल मंडल के हेड क्लर्क राजकुमार विश्वकर्मा (52) और उनके बेटे तनिष्क (9) की 14 और 15 मार्च की दरमियानी रात हत्या कर दी गई थी। कॉलोनी के ही रेलवे अधिकारी के बेटे मुकुल को नामजद किया गया था। तब से वह फरार था। जो सीसीटीवी फुटेज मिले हैं उससे सामने आया था कि राजकुमार की नाबालिग बेटी भी मुकुल के साथ रहे। लेकिन पुलिस के हाथ दोनों ही नहीं लगे थे।

 

मुकुल और नाबालिग ने पूरी तरह से हुलिया बदल लिया था

 

पुलिस के अनुसार मुकुल और नाबालिग ने पूरी तरह से हुलिया बदल लिया था। प्रारंभिक पूछताछ में मुकुल ने पुलिस को बताया कि राजकुमार ने नाबालिग बेटी से रेप के मामले में मुकुल को जेल भिजवाया था, उसी समय से उसने बदला लेने की ठान ली थी। मुकुल कुछ दिनों बाद जमानत पर जेल से बाहर आ गया। कुछ दिन तो मुकुल शांत रहा, फिर उसने नाबालिग से संपर्क किया। एक दो बार कॉलोनी में गार्ड ने मुकुल और नाबालिग लड़की के घूमने पर आपत्ति जताई तो उसने अपने पिता के अधिकारी होने का रसूख बताते हुए चुप करवा दिया।

 

राजकुमार के सिर पर हमला कर तनिष्क को भी मौत के घाट उतार दिया

 

मुकुल नाबालिग से मिलकर उसके पिता के बारे में जानकारी जुटा रहा था। उसने हत्या से जुड़ी सारी तैयारी पहले ही कर ली थी। 15 मार्च को जब राजकुमार रसोई में खाना पका रहे थे उसी वक्त मुकुल चुपके से घर में दाखिल हुआ और धारदार हथियार से राजकुमार के सिर पर हमला कर दिया था। राजकुमार की चींख सुनकर तनिष्क रसोई में पहुंचा तो आरोपित ने उसे भी मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से नाबालिग और आरोपित फरार हो गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....