Breaking News in Hindi

पीएम मोदी की जाति पर बोले राहुल गांधी- वो जन्मजात OBC नहीं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि इस पीएम मोदी का जाति को लेकर हमला बोला है. राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी जन्मजात ओबीसी नहीं थे. वो ‘सामान्य वर्ग’ में पैदा हुए थे. मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने अपनी जाति OBC में बदल दी. भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद ने ये बात कही.

राहुल गांधी ने कहा, ‘पीएम मोदी का जन्म ओबीसी वर्ग में नहीं हुआ था. वह गुजरात की तेली जाति में पैदा हुए थे. इस समुदाय को साल 2000 में बीजेपी ने ओबीसी का टैग दिया था. उनका जन्म सामान्य जाति में हुआ था.’ राहुल ने कहा कि पीएम मोदी अपने पूरे जीवन में जातीय जनगणना नहीं होने देंगे क्योंकि उनका जन्म ओबीसी में नहीं हुआ, उनका जन्म सामान्य जाति में हुआ है.

नरेंद्र मोदी जी ओबीसी पैदा नहीं हुए थे

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, मोदी जी संसद में कहते हैं कि ओबीसी को भागीदारी की क्या जरूरत? मैं ओबीसी हूं. सबसे पहले मैं आपको बताना चाहता हूं कि नरेंद्र मोदी ओबीसी पैदा नहीं हुए थे. मोदी जी तेली कास्ट में पैदा हुए थे. आपलोगों को भयंकर बेवकूफ बनाया जा रहा है. उनकी कम्युनिटी को बीजेपी ने साल 2000 में ओबीसी बनाया और ये पूरी दुनिया को झूठ बोल रहे हैं कि मैं ओबीसी पैदा हुआ. मोदी जी कभी भी कोई ओबीसी से गले नहीं मिलते. वो किसी किसान का हाथ नहीं पकड़ते.

दिन में कई बार कपड़े बदलते हैं, फिर झूठ बोलते हैं

राहुल गांधी ने कहा कि मैंने जातिगत जनगणना और सामाजिक न्याय की बात की तो पीएम मोदी ने कहा कि देश में सिर्फ दो जातियां हैं- अमीर और गरीब. अगर दो जातियां हैं तो आप क्या हैं? गरीब तो आप हैं नहीं! आप करोड़ों का सूट पहनते हैं. दिन में कई बार कपड़े बदलते हैं, फिर झूठ बोलते हैं कि मैं ओबीसी वर्ग का आदमी हूं.

राहुल गांधी को कोई ज्ञान नहीं- केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर

पीएम मोदी की जाति पर दिए गए राहुल के बयान पर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि राहुल गांधी को पहले जातियों के बारे में अध्ययन करना चाहिए. उनको यह नहीं मालूम कि तेली जाति के लोग किस वर्ग में आते हैं. तेली समाज के लोग ओबीसी वर्ग में आते हैं और प्रधानमंत्री मोदी उसी समाज से हैं. राहुल गांधी को देश के बारे में, देश के समाज के बारे में कोई ज्ञान नहीं है.

.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....