Breaking News in Hindi

पीएम मोदी ने जारी किया एक और राम भजन, तिरुपति में बन रहे खास लड्डू, काइट फेस्टिवल में भी छाए राम लला

अयोध्या। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण और 22 जनवरी 2024 को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने एक्स हेंडल पर एक और राम भजन की तारीफ की और लिखा कि अयोध्या में प्रभु श्री राम के दिव्य-भव्य मंदिर में राम लला के आगमन का इंतजार खत्म होने वाला है।

देशभर में लोकप्रिय हो रहे विभिन्न गायकों के भजन जारी करने की अपनी सीरीज में पीएम ने रविवार को गीताबेन रबारी का भजन जारी किया। साथ में लिखा –

देशभर के मेरे परिवारजनों को भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा की बेसब्री से प्रतीक्षा है। उनके स्वागत में गीताबेन रबारी जी का ये भजन भावविभोर करने वाला है।

तिरुपति में बन रहे विशेष लड्डू, 22 जनवरी को अयोध्या में बंटेंगे

इस बीच, तिरुपति ने विशेष लड्डू बनाए जा रहे हैं। ये लड्डू अयोध्या भेजे जाएंगे और 22 जनवरी को राम भक्तों के बीच लड्डू प्रसादम् के रूप में वितरित किए जाएंगे। नीचे देखिए वीडियो

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, टीटीडी (तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम) द्वारा 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के ‘प्राणप्रतिष्ठा’ समारोह में भाग लेने वाले भक्तों के लिए तिरुमाला वेंकन्ना की ओर से लड्डू प्रसादम भेजने के अपने फैसले की घोषणा के बाद तिरुपति में लड्डू तैयार किए जा रहे हैं।

वीडियो: अयोध्या में तैयारियां जोरों पर

22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए राम की नगरी में तैयारियां जोरों पर हैं। वीडियो में देखिए बस स्टॉप के दृश्य जहां भगवान राम और भगवान हनुमान के स्टीकर लगाए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....