Breaking News in Hindi

पीएम मोदी ने 70 हजार से ज्यादा युवाओं को दिया रोजगार का तोहफा…कहा- देश का नाम रोशन करिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 70,000 से अधिक भर्तियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।  उन्होंने 70 हजार से अधिक युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपॉइनमेंट लेटर बांटे।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमें वैश्विक विश्वास, भारत के प्रति आकर्षण का पूरा उपयोग करना होगा। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पहले हजारों करोड़ रुपये के घाटे और एनपीए के लिए जाने जाते थे, लेकिन अब वे लाभ के लिए जाने जाते हैं।

पीएम ने कहा  कि ‘फोन बैंकिंग’ घोटाला पिछली सरकार के सबसे बड़े घोटालों में एक था, इसने बैंकिंग प्रणाली की कमर तोड़ दी थी। उस समय (9 साल पहले) ये फोन बैंकिंग मेरे और आपके जैसे सामान्य नागिरकों के लिए नहीं था। उस समय एक खास परिवार के करीबी, कुछ ताकतवर नेता बैंक को फोन कर अपने चहेतों को हजारों करोड़ रुपए का लोन दिलवाया करते थे। ये लोन कभी चुकाया नहीं जाता था…ये फोन बैंकिंग घोटाला पिछली सरकार के सबसे बड़े घोटालों में से एक था।

पीएम ने कहा कि भारत में हमने पिछले 9 वर्षों में 190 मिलियन से अधिक परिवारों को LPG से जोड़ा है। हमने हर गांव को बिजली से जोड़ने का ऐतिहासिक मील का पत्थर भी हासिल किया है। हम लोगों को पाइप से रसोई गैस उपलब्ध कराने के लिए भी काम कर रहे हैं। हमारा प्रयास सभी के लिए समावेशी, लचीला, न्यायसंगत और टिकाऊ ऊर्जा के लिए काम करना है। छोटे कदम बड़े परिणाम देते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...