Breaking News in Hindi

पुलवामा अटैक के 5 साल पूरे, सीएम यादव ने शहीद जवानों को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

भोपाल। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले को आज पांच साल पूरे हो गए हैं। इस हमले में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के शहीद हुए 40 जवानों को देश याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी आज पुष्पांजलि कार्यक्रम में भोपाल के शौर्य स्मारक पहुंचे। उन्होंने अटल ज्योति पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मुझे इस बात का गर्व है कि हमारे जवानों ने ड्यूटी करते हुए प्राणों का बलिदान दिया था, साथ ही इस बात का संतोष भी है कि पीएम मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक कर जवानों के बलिदान का हिसाब भी चुकता किया था। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हुई दोनों सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ही पाकिस्तान की बोलती बंद है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दोबारा कभी ऐसा मौका नहीं आए की कोई भी दुश्मन हमारे देश में अव्यवस्था फैलाएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...