Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

पुलिस ने जब्त की 7 करोड़ से अधिक की ब्राउन शुगर, पूरा माल लेकर कोलकाता जा रहे थे आरोपी

इंदौर। इंदौर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इंदौर की परदेशीपुरा थाना पुलिस ने अभी तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 करोड़ से अधिक की ब्राउन शुगर जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी इस ब्राउन शुगर को हावड़ा कलकत्ता लेकर जा रहे थे।

इंदौर की परदेशीपुरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ को लेकर करवाई करते हुए राजकुमार सब्जी मंडी के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रतापगढ़ से ब्राउन शुगर लेकर उसे कलकत्ता के हावड़ा में देने के लिए निकले थे। पुलिस चेकिंग में दोनों आरोपी पकडे गए। प्रारम्भिक पूछताछ में पता चला है की आरोपी प्रतापगढ़ से यह ब्राउन शुगर लेकर निकले थे।

 जप्त ब्राउन शुगर 7 किलो बताई जा रही है जो अलग अलग थेलियो में पैक करके रखी गयी थी। इंदौर पुलिस के द्वारा अभी तक की गयी यह सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने दो टीम बनाकर अन्य आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है। दोनों आरोपी ससुर और दामाद है। पुरे मामले में एक केमिकल फैक्ट्री की भी जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.