Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का बयान कहा – कमलनाथ कहीं नहीं जा रहे, जीतू पटवारी ने भी कह दी ये बड़ी बात..

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का एक बयान सामने आया है। रविवार की शाम को सज्जन सिंह वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से दिल्ली में मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने कहा कि मेरी कमलनाथ जी से चर्चा हुई है। कमलनाथ जी का पूरा फोकस अभी लोकसभा चुनाव पर है और मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर जातीय समीकरण कैसे होंगे इस बात पर कमलनाथ का फोकस है। कमलनाथ जी ने कहा है कि उन्होंने पार्टी छोड़ने के बारे में नहीं सोचा है।

वहीं कांग्रेस के मध्य प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कमलनाथ जी से मेरी बात हो गई है। कमलनाथ जी ने कहा है कि मैं कांग्रेसी हूं था और रहूंगा। मीडिया में जो बातें चल रही हैं यह सब गलत हैं। जीतू पटवारी ने कहा कि कमलनाथ जी ने मुझसे कहा है कि मीडिया में जो भी बातें आ रही हैं यह एक तरह का षड्यंत्र है और वे हमेशा कांग्रेस की विचारधारा के साथ जिए हैं और अंतिम समय तक रहेंगे।

बता दें की नकुलनाथ और कमलनाथ शनिवार से दिल्ली में हैं। रविवार को कमलनाथ अपने आवास से निकले और उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा था कि मेरी अभी कहीं कोई बात नहीं हुई है। अभी तो मैं तेहरवी में जा रहा हूं आपको चलना है तो चलो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.