Breaking News in Hindi

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार पर साधा निशाना, X पर लिखा भाजपा प्रदेश की बहनों को ठगने में कोई कसर नहीं छोड़ रही

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लाड़ली बहनों के अकाउंट में 250 रुपए से ज्यादा राशि डालने के फैसले पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश की बहनों को ठगने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव कह रहे हैं कि लाड़ली बहनों के एकाउंट में इस बार 250 रुपये ज़्यादा दिए जाएंगे।

लेकिन वे इस बात का कोई हिसाब नहीं दे रहे कि पिछले रक्षाबंधन पर तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी कि वह कितनी लाड़ली बहनों को मिल रहा है। इसी तरह भाजपा ने लाड़ली बहनों की सम्मान राशि तीन हज़ार रुपये प्रतिमाह करने का वादा किया था, लेकिन अब उसका ज़िक्र तक नहीं किया जा रहा।

इसलिए बहनों को दिए जा रहे 250 रुपये का ढिंढोरा पीटने के बजाय अब सरकार को बहनों से माफ़ी माँगनी चाहिए कि उनसे गैस सिलेंडर और लाड़ली बहना सम्मान राशि को लेकर जो वादा किया था, उसे भाजपा ने ना तो निभाया है और न निभाने का कोई इरादा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...