Breaking News in Hindi

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान कहा – कांग्रेस में कुछ लोग स्लीपर सेल की तरह काम कर रहे हैं…

राजनंदगांव। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर अब आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अपने ही पार्टी पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कुछ लोग स्लीपर सेल की तरह काम कर रहे हैं।  अब इस बयान को लेकर राजनांदगांव सीट पर महासंग्राम छिड़ गया है। क्योंकि इस बार कांग्रेस हाई कमान ने पाटन से विधायक और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को राजनांदगांव सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान से राजनांदगांव लोकसभा सीट पर कांग्रेस के लोग ही भूपेश बघेल के खिलाफ हो गए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा – कांग्रेस में कुछ ऐसे लोग हैं जो कांग्रेस को बदनाम करने के लिए काम कर रहे हैं। उनकी नीयत कांग्रेस को मजबूत करने की नहीं है। यदि गड़बड़ी है आपको प्रॉपर पार्टी  में जाकर शिकायत करनी थी। लेकिन कुछ लोगों का उद्देश्य आरोप लगाकर कांग्रेस को बदनाम करने की थी कुछ लोग कांग्रेस में स्लीपर सेल की तरह काम कर रहे हैं।

 भूपेश बघेल के स्लीपर सेल वाले बयान पर राजनांदगांव के कांग्रेस नेता सुरेंद्र दाऊ ने पलट पार करते हुए कहा कि बहुत दुख की बात है कि प्रदेश  का मुखिया इस तरह अपने कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल कह रहे हैं। सुरेंद्र दाऊ ने कहा कि  कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल कहा जो कि गलत है। कांग्रेस पार्टी के लिए दिन-रात काम किया है अगर पूर्व सीएम दुर्ग से आकर राजनांदगांव के कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल कह रहे हैं तो दुर्ग के कार्यकर्ताओं को लाकर चुनाव लडलें

कांग्रेस की आपसी लड़ाई में बीजेपी के वन मंत्री केदार कश्यप ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के स्लीपर सेल वाले बयान को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि  स्लीपर सेल शब्द का इस्तेमाल आतंकवादी संस्थाओं से जुड़े लोगों के लिए किया जाता है। जिस पार्टी के नेता अफजल गुरु को ‘ जी’ कहकर संबोधित करने वाले आतंकवादियों के साथ खड़े दिखाई देने वाले अब अपने कार्यकर्ताओं को भी स्लीपर सेल की संज्ञा दे रहे हैं यह बड़ा दुर्भाग्य है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....