Breaking News in Hindi

पेशाब पिलाया… फिर जूतों की माला पहनाई, महिला के साथ भागने पर शख्स की धुलाई; वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक विवाहित महिला के साथ भागने के बाद एक व्यक्ति को कथित तौर पर पीटा गया, पेशाब पीने के लिए मजबूर किया गया और जूतों की माला पहनाई गई। पुलिस ने घटना के संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए लेकिन संबंधित व्यक्ति ने अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

एक वीडियो में एक आदमी जूतों की माला पहने हुए और एक बोतल से तरल पदार्थ जिसे मूत्र माना जा रहा है, पीता हुआ दिखाई दे रहा है क्योंकि कुछ लोग उस पर चिल्ला रहे हैं और उसे इसे पीने के लिए मजबूर कर रहे हैं। उसे उस महिला द्वारा पीटते हुए भी देखा जा रहा है, जिसके साथ वह कथित तौर पर भाग गया था। एक अन्य वीडियो में दिखाया गया कि व्यक्ति अपने हाथ में रखे जूते को चाट रहा है और उसे अपने सिर पर दूसरा जूता रखने के लिए मजबूर किया जा रहा है। क्लिप में शख्स की आधी मूंछें और सिर के बालों का कुछ हिस्सा कटा हुआ नजर आ रहा है।

इस बारे में पूछे जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश भार्गव ने संवाददाताओं को बुधवार को बताया कि उन्होंने तीन-चार दिन पुराने वीडियो क्लिप का संज्ञान लिया है और पीड़ित से संपर्क करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा, “वीडियो पुलिस के संज्ञान में आने के बाद हमने पीड़ित के घर पर जाकर उससे संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन वह वहां मौजूद नहीं था।” उन्होंने कहा, “मैंने पीड़ित से फोन पर बात की है और वह मुझसे मिलेगा। आरोपी और घटना स्थल के सत्यापन के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।”

घटना के पीछे के कारण पर अधिकारी ने कहा कि यह अभी तक स्पष्ट नहीं है और पीड़ित से बात करने के बाद इसकी पुष्टि हो सकेगी। उन्होंने कहा कि मामले में अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार यह मामला जिला मुख्यालय से लगभग 75 किलोमीटर दूर भाटपचलाना पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत भीलखेड़ी गांव के बंजारा समुदाय की एक विवाहित महिला के पीड़ित के साथ भाग जाने का है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...