Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

पैसे नहीं यहां बरातियों के बीच लुटाया गया सोना, बटोरने के लिए आगे आए सूट-बूट पहने लोग

शादियों से जुड़े वीडियोज को इंटरनेट की जनता बड़े चाव से देखना पसंद करती है. ऐसे वीडियोज को लोग ना सिर्फ देखते हैं, बल्कि एक-दूसरे के साथ जमकर शेयर भी करते हैं. आपने अब तक शादियों और बारात में लोगों को नोट उड़ाते हुए तो देखा होगा, लेकिन क्या कभी किसी को पैसों की जगह सोना लुटाते हुए देखा है? फिलहाल, सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसे देखकर नेटिजन्स दंग रह गए हैं.

सुनकर भले ही आपको अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह बात सोलह आने सच है. वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स शादी में सोने के सिक्के लुटा रहा है. कुछ ही सेकंड की इस क्लिप को देखकर जनता हैरान है. लोग कह रहे हैं कि ये बंदा तो सोने के सिक्कों की बारिश कर रहा है.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोग मजे से नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान एक महिला और एक आदमी सोने के सिक्कों की बारिश करना शुरू कर देता है. दोनों सोने के सिक्कों को ऐसे लुटाते हुए दिख रहे हैं मानो उनके बीच कोई कॉम्पिटिशन चल रहा हो. मजेदार बात तो यह है कि सिक्कों को लूटने के लिए सूटबूट वाला शख्स भी खुद को रोक नहीं पाता और फौरन सिक्कों को बटोरना शुरू कर देता है.

यहां देखिए वीडियो

इस वीडियो को ahmad_studio_hfd_ नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं, जबकि कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की बौछार हो गई है. एक यूजर ने लिखा, ‘ ओह भाई! सोने के सिक्के ऐसे कौन लुटाता है.’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘ इस तरह की शादी में हमें भी बुला लो कोई.’ इसके अलावा और भी कई यूजर्स ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.