Breaking News in Hindi

पौष पूर्णिमा 25 जनवरी को, गुरु पुष्य योग सहित बनेंगे ये 5 शुभ योग, जानें पौराणिक महत्व

इंदौर। सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है और इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की विशेष आराधना की जाती है। सभी पूर्णिमा तिथियों में पौष माह की पूर्णिमा तिथि को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, पौष पूर्णिमा हर साल पौष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होती है। इस साल पौष पूर्णिमा 25 जनवरी, बुधवार को है। इस दिन भगवान सत्यनारायण, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा की जाती है, जीवन में खुशहाली आती है और सभी दुख दूर हो जाते हैं।

पौष पूर्णिमा पर पूजा का मुहूर्त

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, इस साल 24 जनवरी बुधवार को रात 09.49 बजे पौष माह​ के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि शुरू होगी और इस तिथि का समापन 25 जनवरी को रात 11.23 मिनट बजे खत्म होगी। उदया तिथि के कारण जो लोग 25 जनवरी को पौष पूर्णिमा का व्रत रखेंगे, वे सूर्योदय के बाद से ही पूजा पाठ कर सकते हैं। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:12 बजे से 12:55 बजे तक है।

गुरु पुष्य समेत 5 शुभ योग

  • सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन के लिए।
  • रवि योग सुबह 07:13 से 08:16 बजे तक।
  • गुरु पुष्य योग 08:16 सुबह से 26 जनवरी को सुबह 07:12 बजे तक।
  • अमृत सिद्धि योग भी सुबह 08:16 से अगले दिन 07:12 सुबह तक
  • प्रीति योग सुबह 07:32 से अगले दिन सुबह तक रहेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन