Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

प्यार का खौफनाक अंजाम…जिससे सजाए शादी के सपने, उसी ने हत्या कर दफना दिया

मध्य प्रदेश के गुना में एक आशिक ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर उसका शव कंडों (गोबर के उपले) में दफना दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की के परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शक के आधार पर जब पुलिस ने लड़की के प्रेमी से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बेहद हैरान कर देने वाला यह मामला गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र के सुहाया गांव का है। जहां 18 वर्षीय युवती की उसी के प्रेमी ने हत्या कर दी। आरोपी ने युवती के शव को एक सूने मकान में दफना कर ऊपर से कंडे रख दिए।

जानकारी के मुताबिक, सुहाया निवासी 18 वर्षीय युवती मुस्कान लोधा का पड़ोस में ही रहने वाले रिंकू लोधा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की मां दोनों की शादी करने के लिए सहमत हो गई थी। इसी बीच 24 अप्रैल को मुस्कान लोधा घर से लापता हो गई। मुस्कान की मां भूलीबाई ने झागर चौकी में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और उसकी तलाश शुरु कर दी। पुलिस को जैसे ही मुस्कान और रिंकू के प्रेम प्रसंग की भनक लगी, उसने रिंकू को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की। रिंकू ने पुलिस को बताया कि उसने मुस्कान की हत्या कर गांव में ही एक अन्य पड़ोसी के घर में कंडे एकत्रित करने की जगह पर दफना दिया है और ऊपर से कंडे रख दिए हैं, ताकि किसी को पता न चले।

धरनावदा थाना पुलिस ने 28 अप्रैल को मुस्कान लोधा का शव बरामद कर आरोपी रिंकू लोधा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मुस्कान लोधा के पिता नहीं है। उसकी मां भूलीबाई ने ही मजदूरी कर मुस्कान व उसके एक भाई की परवरिश की। इसी दौरान रिंकू लोधा मुस्कान से प्रेम करने लगा। अभी तक सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था। लेकिन अचानक रिंकू ने मुस्कान को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से मुस्कान की मां भी स्तब्ध है, उसे समझ नहीं आ रहा है कि रिंकू ने इस तरह का खौफनाक कदम क्यों उठाया है?

उधर धरनावदा पुलिस ने मुस्कान के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद एक बार फिर रिंकू लोधा से पूछताछ शुरु कर दी है, ताकि हत्या की वजह सामने आ सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.