Breaking News in Hindi

प्यार में धोखा मिला तो BA.LLB की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, ब्यायफ्रेंड के सामने ग्वालियर किले से कूदकर दी जान

ग्वालियर किले से कूद कर एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मृतिका की पहचान आकृति भदौरिया उर्फ सृष्टि भदौरिया (20) के रुप में हुई है, जो बीए एलएलबी तृतीय वर्ष की छात्रा है। आकृति भदौरिया गृह मंत्रालय में सुरक्षा अधिकारी संजय भदौरिया की इकलौती संतान बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि प्यार में धोखा मिलने पर मृतिका ने यह खौफनाक कदम उठाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

निजी विश्वविद्यालय से बीएएलएलबी की तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही आकृति भदौरिया का आदित्य शर्मा के नाम से अफेयर था। लेकिन कई महीनों से वह उसे धोखा दे रहा था। दो माह पहले ही उसने किसी दूसरी युवती से शादी भी कर ली थी। इसके बावजूद भी वह छात्रा से रुपये तक ऐंठता रहा। जब छात्रा को शादी के बारे में पता लगा तो सोमवार को पहले तो फोन पर ब्वॉयफ्रेंड से झगड़ा हुआ। इसके बाद वह यूनिवर्सिटी से सीधे किले पहुंच गई। किले पर छात्रा के साथियों ने ब्वॉयफ्रेंड को बुलाया। ब्वॉयफ्रेंड यहां भी छात्रा से झगड़ा करने लगा, छात्रा ने उसके सामने ही किले की दीवार से तलहटी में छलांग लगा दी।

छात्रा के परिजनों का आरोप है कि धोखा दे रहे युवक ने उसे किले की दीवार से धक्का दिया है। आदित्य के अलावा नितिन चौहान और रोहित व दो अन्य छात्र पर भी षड्यंत्र में शामिल है। मंगलवार सुबह छात्रा के शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुष्कर कालोनी में रहने वाले संजय सिंह भदौरिया भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद गृह मंत्रालय में बतौर सुरक्षा अधिकारी नियुक्त हो गए। वह दिल्ली में ही रहते हैं। ग्वालियर में परिवार रहता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...