Breaking News in Hindi

प्रदेश के 10 फार्मेसी कालेजों में एक भी प्रवेश नहीं दूसरी काउंसलिंग से सीट भरने की संभावनाएं

भोपाल। तकनीकी शिक्षा विभाग (डीटीई) की ओर से इंजीनियरिंग कालेजों में बीई, बीटेक और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। इसमें विभाग ने बीफार्मा, डीफार्मा और एमफार्मा कालेजों की पहले चरण की काउंसलिंग पर विराम लगा दिया है। प्रदेश के 10 फार्मेसी कालेजों में एक भी प्रवेश नहीं हुए हैं। अब इन कालेजों में दूसरे चरण की काउंसलिंग में प्रवेश होने के कयास लगाए जा रहे हैं। प्रदेश के प्रथम चरण की काउंसलिंग में बी फार्मेसी के 10 कालेजों में एक भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। विभाग ने प्रदेश के 122 बी फार्मा की 18 हजार, 45 एमफार्मा की 1400 और एक फार्माडी कालेज की 30 सीटों पर प्रवेश देने अलाटमेंट जारी कर दिए हैं। प्रथम चरण की काउंसलिंग में एमफार्मा के करीब एक दर्जन कालेजों में एक भी प्रवेश नहीं हुआ। पिछले वर्ष की अपेक्षा वर्तमान सत्र में प्रवेश देने के लिए विभाग ने सबसे पहले बीफार्मा और डीफार्मा की काउंसलिंग शुरू किया था। बेहतर आवंटन होने के बाद भी इन कालेजों में एक भी प्रवेश नहीं हो सका है।

बीफार्मा में दूसरे राउंड में तीन हजार पंजीयन

बीफार्मा मे प्रवेश लेने के लिये 11 हजार 120 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। इसमें से नौ हजार 396 ने च्वाइस फिलिंग की थी, लेकिन आवंटन नौ हजार 358 विद्यार्थियों का ही हो सका है। बीफार्मा के दूसरे राउंड में तीन हजार विद्यार्थियों ने पंजीयन करा लिए हैं। इसी तरह प्रथम चरण में एमफार्मा में 80 पंजीयन और 42 विद्यार्थियों की च्वाइस फिलिंग की गई थी। विभाग ने 33 विद्यार्थियों को अलाटमेंट जारी कर दिया है। दूसरे राउंड में पंजीयन और प्रवेश बढ़ने की संभावना है।

इन कालेजों में एक भी प्रवेश नहीं

प्रदेश के इन कालेजों में एक भी प्रवेश नहीं हुए हैं। इसमें चौर्डिया इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी इंदौर, ग्रासिओउस कालेज आफ फार्मेसी बालाघाट, जय श्री श्याम कालेज जबलपुर, मीरा देवी फार्मेसी कालेज शिवपुरी, नागाजी इंस्टीट्यूट आफ फार्मेक्युटीकल साइंस ग्वालियर, राधा कृष्ण कालेज आफ फार्मेसी दतिया, एसएलएस कालेज आफ फार्मेसी सागर, शांति कालेज आफ फार्मेसी दतिया, वी एकेडमी ग्वालियर, विद्यासागर कालेज आफ फार्मेसी इंदौर शामिल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....