Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

प्रभास-अनुष्का की हो गई शादी? बेटी को गोद में लिए फोटो हुए वायरल

साउथ के मशहूर एक्टर प्रभास-अनुष्का शेट्टी फिल्म ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ में साथ नजर आए थे । दर्शकों को इस कपल की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री इतनी पसंद आई थी कि फैंस रियल लाइफ में भी इस कपल को एक-साथ देखने की इच्छा जताने लगे थे। अब आखिरकार AI ने फैंस की ये दिली इच्छा पूरी कर दी है। प्रभास और अनुष्का शेट्टी को लेकर कहा जाता है कि ये कपल रिलेशनशिप में हैं। हालांकि प्रभास और अनुष्का दोनों ने ही इस पर चुप्पी साधी हुई है।

फोटो तेजी से वायरल

प्रभास और एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी ने ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ फिल्म में साथ काम किया था। फैंस को इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री इतनी पसंद आई कि वे चाहते हैं कि दोनों शादी कर लें। इसके बाद से ही अक्सर प्रभास और अनुष्का की शादी को लेकर खबरें वायरल होती रहती हैं। फोटोज में दोनों की शादी हो चुकी है और बेबी गर्ल भी है। इस हैप्पी फैमिली की चाहत कई फैंस को थी, जो सच में भले ही पूरी ना हुई हो, लेकिन इसे AI टूल ने जरूर पूरा कर दिया है।

सोशल मीडिया पर प्रभास और अनुष्का शेट्टी की AI जेनरेटेड फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में ये कपल एक शादीशुदा जोड़े के तौर पर नजर आ रहा है। प्रभास और अनुष्का शेट्टी दोनों कई बार अपने इंटरव्यू में इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि वह दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। ये दोनों एक-दूसरे के हर सुख-दुख में साथ खड़े नजर आते हैं, लेकिन अब AI ने इनकी शादी करा दी है। सोशल मीडिया पर छाई इन फोटोज में ‘बाहुबली’ एक्टर प्रभास और अनुष्का शेट्टी दूल्हा-दुल्हन के रूप में नजर आ रहे हैं। शादी के जोड़े में ये जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है।
AI ने इस कपल की सिर्फ शादी ही नहीं कराई बल्कि उनकी गोद में एक बच्ची को भी दिखाया है। एक छोटी सी बच्ची के साथ अनुष्का शेट्टी और प्रभास बहुत क्यूट लग रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.