Breaking News in Hindi

प्रभु श्री राम के अयोध्या आगमन पर मुस्लिम परिवार ने भी की घर वापसी, अपनाया सनातन धर्म, कहा- जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं

अलीराजपुर: आज 22 जनवरी को पूरा देश अयोध्या में हो रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव में डूबा है। वहीं अलीराजपुर में एक मुस्लिम परिवार आज सनातन धर्म अपनाने का निर्णय ले कर भगवान राम की प्रतिमा के समक्ष हिंदू धर्म में शामिल हुआ है।

 परिवार के मुखिया पीरू भाई ने इसे मौक़े पर आईबीसी24 से ख़ास चर्चा में बताया कि उनके पूर्वज हिंदू ही थे लेकिन किसी मजबूरिवश वे लोग धर्म परिवर्तित कर मुस्लिम हो गये थे, लेकिन आज उन्होंने पूर्वजों की ग़लतियों को सुधारते हुए विधिवत हिंदू धर्म अपनाया है। इस मौक़े पर पीरू अपनी बच्चों के साथ सनातन धर्म में शामिल हुए हैं।

ज़िले सामाजिक कार्यकर्ता जयस भट्ट ने कहा कि पीरू भाई लगातार उनके संपर्क में थे और उन्होंने सनातन धर्म में रुचि प्रकट की थी, जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद के माध्यम से उन्हें प्रेरित कर आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर हिंदू धर्म में शामिल किया गया है। पीरू भाई और उनका परिवार सनातन धर्म से बेहद प्रभावित है और आज हिंदू धर्म अपना कर पूरा परिवार प्रसन्न है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...