Breaking News in Hindi

प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त सिर्फ 84 सेकंड का, इस दौरान गर्भगृह में PM सहित ये 5 लोग रहेंगे मौजूद

अयोध्या। नव निर्मित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही राम भक्तों में भी उत्साह बढ़ रहा है। अयोध्या शहर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है, वहीं सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के 7 पहले ही राम मंदिर परिसर SPG के हवाले कर दिया जाएगा। वहीं प्राण प्रतिष्ठा के दौरान गर्भगृह में प्रधानमंत्री मोदी सहित सिर्फ 5 लोग ही उपस्थित रहेंगे।

प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त सिर्फ 84 सेकंड का

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त सिर्फ 84 सेकंड का है। इस दौरान जब गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, संघ प्रमुख मोहन भागवत और प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के आचार्य होंगे। 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा दोपहर 12.29 मिनट 8 सेकंड से मूल मुहूर्त होगा, जो 12.30 मिनट 32 सेकंड तक चलेगा। इस 84 सेकंड में भी राम लला की एक मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा से पहले 1 घंटे तक यज्ञ, हवन, चार वेदों का परायण और कर्मकांडों का वाचन भी किया जाएगा।

प्राण प्रतिष्ठा के दौरान बंद रहेगा पर्दा

गर्भगृह में जब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, उस दौरान पर्दा बंद रहेगा। सबसे पहले भगवान राम की बाल रूप के दर्शन दर्पण में कराए जाएंगे। दल पूजा के लिए भी आचार्यों की 3 टीमें बनाई गई है। पहले दल का नेतृत्व आचार्य स्वामी गोविंद देव गिरि करेंगे। वहीं दूसरे दल का नेतृत्व शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती करेंगे। आपको बता दें कि विजयेंद्र सरस्वती कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य हैं। तीसरे दल में पुण्य नगरी काशी के 21 विद्वान शामिल हैं। इसके अलावा राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान वैष्णो देवी मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों से भी करीब 4,000 संतों को आमंत्रित किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....