Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

फायनेंस कंपनी का कर्मचारी बनकर छुड़ा लेते थे बाइक, गैंग के 5 बदमाश गिरफ्तार

खंडवा। फायनेंस कंपनी बन लोगों से बाइक छुड़ाकर ले जाने वाली गैंग के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से दस बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस मामले में और भी खुलासे कर सकती है।

खालवा थाने में फरियादी काशीराम पुत्र विश्राम निवासी धामा ने शिकायत करते हुए बताया कि 28 फरवरी को उसकी बाइक कुछ बदमाश फायनेंस कंपनी के कर्मचारी बताकर खालवा से छुड़ाकर ले गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर लगाकर बाइक की तलाश की।

मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाइक सहित एक संदिग्ध खंडवा में दिखाई दिया है। पुलिस ने आरोपित शेख मकसूद पुत्र मेहमुद् निवासी सरोजनी नायडू वार्ड खंडवा को पकड़ा। आरोपित से पूछताछ करने पर और भी खुलासे हुए। जिसमें चार आरोपित के नाम और उजागर हुए।

यह गैंग फायनेंस बाइक की डिटेल निकालकर वाहन मालिक से सीधे बाइक छुडाकर उनके नकली दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी करते रहते थे। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के पांच सदस्य पकड़े।

जिनमें मुख्य आरोपित शेख मकसूद पुत्र शंख मेहमूद निवासी सरोजनी नायडू वार्ड, अनस गोरी पुत्र जाकिर गोरी निवासी सलुजा कालोनी, सोराब अली पुत्र शेव्यद सौकत अली निवासी वार्ड नंबर 36 खानशाहवली खंडवा, अविनाश पुत्र बापू जाधव निवासी सनावद रोड जेतापुर खरगोन, विशाल पुत्र दीपक पाण्डे निवासी सनावद रोड जेतापुर खरगोन को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से दस बाइक व नकली दस्तावेज बनाने के उपकरण ज़ब्त किए। आरोपितों के खिलाफ धारा 420, 419, 467, 468, 471 में केस दर्ज कर पांचों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.