Breaking News in Hindi

फिर उठी अतिथि शिक्षकों के नियमितिकरण की मांग..5 सितंबर को होगा प्रदर्शन, कांग्रेस याद दिलाएगी मोहन सरकार को शिवराज का वादा

भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर अतिथि शिक्षक प्रदर्शन करने जा रहे हैं। प्रदेश में लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे अतिथि शिक्षक एक बार फिर से आंदोलन कर रहे हैं। बता दें कि एक साल पहले यानि की 3 सितंबर 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में अतिथि शिक्षक पंचायत में अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण की घोषणा की थी। अब वादा पूरा नहीं होते दिखने पर सोमवार को नाराज अतिथि शिक्षक राजधानी में रैलियां निकाल रहे हैं। वहीं, 5 सितंबर को भोपाल में करीब 70 हजार अतिथि शिक्षक तिरंगा यात्रा भी निकालेंगे।

अतिथि शिक्षकों के साथ खड़ी कांग्रेस

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि अतिथि शिक्षकों के साथ MP सरकार की ज्यादती अभी बंद नहीं हुई! इनका भविष्य अभी अधर में है। न तो इन्हें स्थायी किया जा रहा और न सरकार के पास इनके भविष्य को लेकर कोई योजना है! 05 सितंबर को शिक्षक दिवस के दिन ये सीएम मोहन यादव के आवास का घेराव करके उन्हें बीजेपी की शिवराज सरकार के वादे को याद दिलाने आ रहे हैं। मैं इनकी पीड़ा को समझता हूं और हर समय मैं इनके साथ खड़ा हूं। मेरा सहयोग और समर्थन इन अतिथि शिक्षकों के हर उस आंदोलन के साथ है, जो ये अपने लिए कर रहे हैं।

दिग्विजय सिंह ने शेयर किया पत्र

दिग्विजय सिंह ने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री खुद जिस मांग को उठा रहे थे आज उसे पूरा करने के लिए वह खुद सक्षम हैं। पूर्व सीएम ने यादव का पत्र शेयर कर लिखा है कि डॉ मोहन यादव जी ⁦जब आप विधायक थे तब आप अथिति शिक्षकों के पक्ष में सीएम को पत्र लिखते थे। अब प्रभु कृपा से आप खुद सीएम है तो अथिति शिक्षकों का अनुभव व योग्यता के आधार पर नियमित करने की कृपा करें।

Image

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....