Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

फिर बदला मौसम का मिजाज, वेदर सिस्टम बनने से इन जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

भोपाल। बीते शाम शनिवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। कभी आसमान पर बादल छाए रहे तो कभी धूप निकल आई। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच दिन और रात के तापमान में बदलाव देखने को मिला। वहीं एक बार फिर मौसम में बदलाव होने जा रहा है। वहीं प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर 3 वेदर सिस्टम बन रहे हैं जिस वजह से मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है।

बता दें कि मौसम में बदलाव के कारण भोपाल-जबलपुर-सागर समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही आज जबलपुर, शहडोल के साथ नर्मदापुरम, सागर संभाग के जिलों में बारिश के आसार जताएं जा रहे हैं। वहीं डिंडौरी, छिंदवाड़ा और मंडला जिले में ओले गिर सकते हैं। भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, जबलपुर और सागर संभाग में आंधी चलने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.