Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

लोकसभा चुनाव की तैयारियां हुई तेज, कलेक्टर ने अधिकारियों को दी जल्द से जल्द काम पूरा करने की हिदायत

इंदौर। कल यानी 16 मार्च को चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। सात चरणों में आम चुनाव करवाए जाएंगे, जबकि चार जून को रिजल्ट की घोषणा होगी। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरी फेज की वोटिंग 26 अप्रैल, सात मई को तीसरा फेज, 13 मई को चौथा फेज, 20 मई को पांचवां फेज, 25 मई को छठा फेज और एक जून को सातवें चरण की वोटिंग होगी। जिसके मद्दे नजर इंदौर शहर में भी चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर इंदौर कलेक्टर ने सोमवार तक कई कामों की रिपोर्ट की मांगी है। इसी के साथ ही कलेक्टर ने चुनाव में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख़्त एक्शन के भी निर्देश दिए हैं और सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द काम पूरे करने की भी हिदायत दी है। वहीं इस बीच चुनाव आयोग ने चुनाव के दौरान फेक न्यूज फैलाए जाने पर भी चिंता जताई है। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी काफी नजर रहेगी और फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.