Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

फ्री में नहीं दी शराब तो बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, वारदात सीसीटीवी में कैद…

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बदमाशों ने फ्री में शराब नहीं देने पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आपको बता दें कि यह घटना अंबाह थाना क्षेत्र की है। यहां पर मौजूद शराब की दुकान पर तीन बदमाश मोटरसाइकिल से सवार होकर आए थे। बताया जा रहा है कि तीनों ने फ्री में शराब मांगी जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो कुख्यात बदमाश जोगा पंडित और उसके साथियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दुकान में मौजूद लोगों ने छिपकर अपनी जान बचाई।

अवैध हथियारों से फायरिंग के लगातार मामले आ रहे सामने..

यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आपको बता दें कि मुरैना में अवैध हथियारों से लगातार फायरिंग के मामले सामने आ रहे हैं। फिलहाल इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

दुकान में मौजूद लोगों ने छिपकर बचाई जान

एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि बदमाश फायरिंग कर रहा है और जैसे-तैसे दुकान के सेल्स ने छिपकर अपनी जान बचाई है। यह शराब की दुकान अंबाह थाना क्षेत्र में आने वाली हाथीगड्डा रोड़ पर मौजूद है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.