Breaking News in Hindi

मेडिकल कॉलेज में खड़ी 108 एंबुलेंस में अचानक लगी आग, मची अफरा तफरी..

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल दमकल वाहनों को बुलाया फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते ही यह आग लगी है। आग की इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एंबुलेंस आग लगने से कुछ देर पहले ही मरीज को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची थी।

मरीज को अंदर अस्पताल में ले जाया गया। इसके तुरंत बाद एंबुलेंस में आग लग गई। आग की सूचना पर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भी मौके पर पहुंच गए थे। एंबुलेंस पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। आपको बता दें कि जबलपुर मेडिकल कॉलेज महाकौशल इलाके का सबसे बड़ा अस्पताल है और यहां पर रोज बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने के लिए आते हैं अगर आग भवन के आसपास पहुंच जाती तो बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....