Breaking News in Hindi

बच्चों को कल पिलाई जाएगी पोलियो ड्राप, जागरूकता के लिए आसमान में लहराया बैलून

भोपाल। 23 जून, रविवार को आयोजित किए जा रहे पल्स पोलियो अभियान की जागरूकता के लिए कलेक्टर कार्यालय में स्काई बैलून लहराया गया है। यह बैलून 100 फीट की ऊंचाई पर स्थित किया गया है। इस अवसर पर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बैलून को आसमान में छोड़कर स्वजनों से अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पांच साल तक की उम्र के बच्चों के स्वजन रविवार, 23 जून को पोलियो बूथ पर पहुंचकर पोलियो की दवा अवश्य पिलवाएं। कलेक्टर कार्यालय में पल्स पोलियो अभियान के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डा. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि भोपाल जिले में अभियान के तहत जन्म से पांच साल तक की उम्र के तीन लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। अभियान के लिए भोपाल में 3000 से अधिक बूथ बनाए गए हैं।
इन बूथों पर लगभग 5800 कर्मी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगे। जिले में 301 सुपरवाइजर, 197 ट्रांजिट टीम एवं 36 मोबाइल टीम गठित की गई हैं। 5 साल तक की उम्र का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा सेवन से न छूटने पाए, इसके लिए डब्ल्यूएचओ, स्वतंत्र एजेंसियों एवं जिला पंचायत के माध्यम से सघन मानिटरिंग की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप