Breaking News in Hindi

बड़वाह में सौतेले पिता की दरिंदगी, 13 वर्षीय बेटी को धमकाकर चार दिनों तक करता रहा दुष्कर्म…

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह में सौतेले बाप के द्वारा मासूम 13 वर्षीय नाबालिक बेटी को डरा धमकाकर चार दिन तक दुष्कर्म करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। पिता की काली करतूत का पता लगने के बाद मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची ओर अपने पति के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को बड़वाह के दशहरा मैदान से गिरफ्तार किया है।आरोपी पिता अपनी 13 साल की बेटी को अकेले में ले जाकर बीते चार दिनों से लगातार दुष्कर्म कर रहा था।

 पिता द्वारा की जा रही हरकत के बारे में कुछ लोगों द्वारा उसकी सच्चाई पीड़िता की माँ को बताई गई। इसके बाद मां ने बड़वाह थाने पहुंचकर नाबालिग बेटी के साथ हुई हैवानियत की शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया की आरोपी मूल रूप से खंडवा जिले के पुनासा तहसील क्षेत्र का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी एवं बेटी के साथ बीते दो माह से अधिक समय से बड़वाह क्षेत्र में रहकर पूरा परिवार मजदूरी का कार्य करता है। आरोपी की नियत शुरू से ही अपनी बेटी पर खराब थी। जब माँ काम करने जाती तो वह मौके का फायदा उठाकर अपनी बेटी को डरा-धमकाकर उस से लगातार 4 दिनों से दुष्कर्म कर रहा था।

वह उसकी मां को मार डालने की धमकी देता था। जिसके डर से नाबालिग अपने साथ हो रहे इस अपराध को सहती रही। दुष्कर्म करने के लिए वह बेटी को नदी-नाले के किनारे या झाड़ियो में लेकर जाता था। ऐसा करते हुए उसे किसी परिचित ने देख लिया और माँ को पूरी बात बता दी। जिसके बाद मां अपनी पीड़ित बेटी को लेकर बड़वाह पुलिस थाने पहुंची। उसने अपने पति के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत बड़वाह थाने में दर्ज कराई है। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया की दस साल पहले उसका पति छोड़कर चला गया था। तब उसने आरोपी से दूसरी शादी की,तब से वह आरोपी के साथ ही रह रही थी। थाना प्रभारी  ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के कुछ ही घंटे बाद उसे दशहरा मैदान क्षेत्र से गिरफ्तार भी कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन