Breaking News in Hindi

बदमाशों के हौसले बुलंद, दिन दहाड़े दुकानदार पर किया चाकू से हमला, घटना का CCTV फूटेज आया सामने

मुरैना।  इन दिनों अपराधियों के हौसले दिनों-दिन बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन ये बदमाश किसी ना किसी तरह से वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस के द्वारा इन बदमाशों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। शायद यही वजह है कि लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से सामने आया है जहां एक बाइक सवार युवक द्वारा दिन दहाड़े दुकानदार पर चाकू से हमला किया जाता है। जिसके बाद इस पूरी घटना का वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

दरअसल, उधार का पैसा मांगने पर दो युवकों का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे इस हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसका इलाज जारी है। वहीं इस पूरी घटना का CCTV फूटेज भी सामने आया है। यह पूरी घटना जौरा थाने के बस स्टैंड के पास की बताई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...