Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

बर्फबारी से शुरू हुई शीतकाल, बर्फ की चादर से ढका केदारनाथ धाम, देखें दिलचस्प नजारा

 उत्तराखंड। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों में मौसम बदल चुका है। हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी तो यूपी, दिल्ली, हरियाणा जैसे राज्यों में बारिश हो रही है। वहीं उत्तराखंड की बात करें तो केदारनाथ धाम में पिछले दो दिनों से जोरदार बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ धाम का तापमान सोमवार को माईनस चार डिग्री तक पहुंच गया। धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अधिकांश यात्री बर्फबारी में भी पैदल चलकर केदारनाथ धाम पहुंचे। वहीं जनपद में भी दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई, जो देर शाम तक चलती रही। जिससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है।

बता दें कि वहीं बीते दिनों सोमवार को केदारनाथ धाम सुबह से ही घने बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद बर्फबारी शुरू हो गई, जो लगभग देर शाम तक जारी रही। तेज बर्फबारी से एक फीट तक बर्फ पड़ी, हालांकि बर्फ पिघलती भी रही। वहीं केदारनाथ धाम में तापमान काफी नीचे आ गया है। यात्रियों के दर्शनों को पहुंचने का सिलसिला बना हुआ है। केदारनाथ धाम में चल रहे पुर्ननिर्माण कार्य भी सोमवार को नहीं हो सके। तीर्थयात्री बर्फबारी का जमकर आंनद ले रहे हैं। जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रो में भी जोरदार बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में बारिश होने से ठंड बढ़ गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.