Breaking News in Hindi

Bridal Skin Care : शादी से पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी जूस, चेहरे के नूर के आगे चांद भी जाएगा शरमा

हर दुल्हन यही चाहती है कि शादी के दिन उनकी स्किन पर कुदरती निखार बरकरार रहे. दरअसल, शादी के फंक्शन में आपको रोज मेकअप लगाना पड़ता है जिस वजह से स्किन जल्द ही अपना निखार खोने लगती है. इसके वजह से शादी के दिन आपका मेकअप अच्छे से सेट नहीं हो पाता और आपको अपना मनचाहा लुक नहीं मिल पाता है. वहीं मेकअप तो आपकी स्किन को उपरी तौर से सुंदर बना सकता है लेकिन अगर स्किन को अंदर से भी खूबसूरत और ग्लोइंग बनाना है तो शादी से कुछ दिन पहले आप लाइफस्टाइल में बदलाव करके अपनी स्किन को बेहतर बना सकती हैं.

शादी के दिन मेकअप तो जरूरी होता ही है लेकिन इससे पहले आपको अपने स्किन को बेहतर बनाने पर फोकस करना चाहिए. इसके लिए आप यहां बताए गए टिप्स को अपने डेली रुटीन में शामिल कर सकती हैं.

चुकंदर और आंवले का जूस

चुकंदर और आंवला दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट खासकर विटामिन सी का पावरहाउस माने जाते हैं. बीटरूट को अपनी डाइट में शामिल करने से शरीर में खून का प्रवाह बढ़ता है जिससे आपका चेहरा कुदरती तरीके से ब्लश करता है. इसके साथ ही आंवला विटामिन सी से भरपूर होने के साथ ही शरीर में कोलेजन प्रोडक्शन में अहम भूमिका निभाता है, इससे स्किन की चमक बढ़ती है. रोज सुबह चुकंदर और आंवले का जूस पीने से आप शरीर को नेचुरल तरीके से डिटॉक्स कर सकते हैं.

गन्ने और नींबू का जूस

गन्ने का जूस वैसे तो लोग गर्मियों में पीना पसंद करते हैं. लेकिन आफ सर्दी के मौसम में भी इसे पी सकते हैं. खासकर अगर आपकी शादी सर्दी में है तो आपको एपने डेली रुटीन में गन्ने का जूस जरूर शामिल करना चाहिए. गन्ने का जूस पीने से स्किन में मौजूद डेड सेल्स से छुटकारा मिलता है और चेहरे की रंगत भी निखरती है. इसके साथ नींबू का रस मिलाकर पीने से शरीर में विटामिन सी की कमी को भी पूरा किया जा सकता है.

ग्रीन टी के साथ नींबू

ग्रीन टी में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंप्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. नींबू के साथ इसे पीने से शरीर नेचुरल तरीके से डिटॉक्स होता है साथ ही स्किन से जुड़ी समस्याएं जैसे कि सूजन औऱ एलर्जी से भी आपको राहत मिलती है.ग्रीन टी को आप चेहरे की लालीपन, खुजली और रैसेज दूर करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

घरेलू उपाय

अगर आप दुल्हन बनने वाली हैं तो मार्केट में मिलने वाले कॉस्मेटिक प्रोडक्ट की जगह आपको नेचुरल चीजों को अपने स्किन केयर में शामिल करना चाहिए. इसके लिए आप चारकोल मास्क, उबटन, टमाटर, कच्चा दूध इस्तेमाल कर सकते हैं. इन चीजों के इस्तेमाल से आप कम खर्चे में स्किन पर नेचुरल ग्लो बरकरार रख सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन