Breaking News in Hindi

बल्देवगढ़ में नाली निर्माण के दौरान दीवार गिरने से टेलीकाम कर्मचारी की दर्दनाक मौत

बल्देवगढ़। नगर में नाली निर्माण के दौरान दीवार गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। नगर में नगर परिषद द्वारा डीएफएम योजना अंतर्गत लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से नगर के निषादराज पार्क से बम्हौरी तिराहा तक दोनों साइड नालियों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसकी जिम्मेदारी कंस्ट्रक्शन कंपनी छतरपुर को दी गई है, लेकिन ठेकेदार द्वारा नगर की किला परिसर की दीवार के पास जेसीबी की सहायता से नाली खोदने के दौरान कर्मचारियों द्वारा फाइबर को चेक किया जा रहा था

बस स्टैंड से उतरने वाली घाटी के पास की लगभग 30 फुट दीवार गिर पड़ी जिसमें दबकर कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई और घटनास्थल पर भगदड़ जैसी स्थित निर्मित हो गई। आनन-फानन में मौके पर ही लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस लगभग 10 मिनट में घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य प्रारंभ कराया गया।

दो अन्य कर्मचारी सुरक्षित

टेलीकॉम फाइबर नेटवर्क के कर्मचारी नाली निर्माण के दौरान तीन कर्मचारी मौके पर थे, जिनमें प्रेमचंद साहू की हादसे में मौत हो गई वही वहीं दो अन्य कर्मचारी मंगल यादव व अंशुल यादव सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के दौरान दीवार की ऊपरी हिस्से पर कर्मचारियों का बोलेरो वाहन खड़ा हुआ था जो कि दीवार के मलबे के साथ ही नीचे लटक गया, हालांकि उसमें कोई नुकसान नहीं हुआ।

इस संबंध में एसडीएम विजय कुमार सेन का कहना है कि नाली निर्माण के दौरान हुए हादसे में मृतक के शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मलबे को हटाया जा रहा है। नाली निर्माण में जांच में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी मनोज सोनी का कहना है कि मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...