Breaking News in Hindi

बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 9 की मौत, मृतक के परिवारों को मुआवजे का एलान

हैदराबाद : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट परिसर के गैरेज में सोमवार को आग लगने से चार दिन के बच्चे सहित कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। कथित तौर पर दम घुटने से अब तक नौ लोगों को मौत हो चुकी है। मृतकों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि आग परिसर के भूतल में लगी, जहां रसायनों से भरे कुछ ड्रम रखे थे। जिसके बाद आग ऊपर के मंजिलों तक फैलने लगी। वहीं, आग की घटना में मारे गये लोगों के प्रति तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने दुख जाहिर किया है। अधिकारियों नेबताया कि इमारत से अब तक 21 लोगों को बाहर निकाला गया है। उन्होंने बताया कि सांस के साथ धुआं अंदर जाने से अचेत हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया।

बचाव और राहत अभियान जारी

सेंट्रल जोन के डीसीपी वेंकटेश्वर राव ने कहा कि जिस अपार्टमेंट परिसर में आग लगी, वह नामपल्ली के बाजारघाट में स्थित है। आग कार गैरेज के ग्राउंड फ्लोर में लगी और ऊपरी मंजिल तक फैल गई, जिससे लोग फंस गए। इसके बाद लोगों को खिड़कियों से बाहर निकाला गया। घटना नामपल्ली के बाजार घाट इलाके में सोमवार सुबह करीब 9.35 बजे छह मंजिला इमारत में हुई। दमकल की चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया, जबकि बचाव और राहत अभियान फिलहाल जारी है। इस हादसे में घायल तीन लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिन्होंने बाद में दम तोड़ दिया।

केमिकल्स के चलते आग तेजी से फैली

पुलिस उपायुक्त वेंकटेश्वरलू ने मीडियाकर्मियों को बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ऊपरी मंजिलों पर धुएं के कारण दम घुटने से छह लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि आग एक कार से शुरू हुई जिसकी मरम्मत ग्राउंड फ्लोर पर गैरेज में चल रही थी। उन्होंने कहा, ‘कुछ ही सेकंड के भीतर, आग ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर रहने वाले कुछ परिवार फंस गए।’ स्थानीय लोगों ने कहा कि गैराज में कुछ केमिकल्स के चलते आग तेजी से फैली।

हादसे में नौ लोगों की मौत

इधर नामपल्ली आग की घटना पर हैदराबाद की मेयर गडवाल विजयालक्ष्मी का कहना है नामपल्ली की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। नौ लोगों की मौत हो गई है और कुछ का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 21 लोगों को बचाया गया है। केटीआर राव ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं आग की घटना में प्रत्येक मृतक के परिवारों के लिए 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की गई। घटना में घायल व्यक्तियों को उस्मानिया जनरल अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। प्रधान मंत्री ने भी हर संभव मदद का वादा किया है। घटना की जांच चल रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...