Breaking News in Hindi

बांग्लादेश की हालत खराब शार्दुल ने अनामुल को किया आउट

एशिया कप का आखिरी सुपर-4 मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इस मैच में विराट कोहली, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और हार्दिक पंड्या को रेस्ट दिया गया है। उनकी जगह तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्ण को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

अनामुल हक भी आउट

बांग्लादेश को तीसरा झटका लगा है। अनामुल हक 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें शार्दुल ने विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया।

बांग्लादेश को लगा दूसरा झटका

शार्दुल ने तंजीद हसन को बोल्ड किया। तंजीद ने 3 चौके की मदद से 13 रन बनाए।

बांग्लादेश को पहला झटका

विकेटकीपर लिटन दास 0 पर बोल्ड हुए। उन्हें शमी ने आउट किया।

टीम इंडिया की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, शमी, प्रसिद्ध कृष्णा।

बांग्लादेश की प्लेइंग 11

लिटन दास, तंजीद हसन तमीम, अनामुल हक, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदय, शमीम हुसैन, मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्ताफिजुर रहमान।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....