Breaking News in Hindi

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फिर एक बाघ की मौत, एक साल में 20 से ज्यादा बाघों ने गंवाई जान

उमरिया : मध्य प्रदेश में बाघों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन बाघों की मौत हो रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर से एक नर बाघ की मौत का मामला सामने आया है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर जोन मे एक बार फिर से नर बाघ के मौत का मामला सामने आया है।

मृत बाघ का किया गया अंतिम संस्कार

 मिली जानकारी के अनुसार, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर के बीट हरदी के आर एफ 455 के पास एकनर बाघ मृत अवस्था में मिला। बाघ के मृत मिलने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघ के शव को अपने कब्जे में लिया। पार्क प्रबंधन बाघ की मौत का कारण आपसी संघर्ष बता रहा है। वहीं आज एनटीसीए के प्रतिनिधि की मौजूदगी मे मृत बाघ का अंतिम संस्कार किया गया।

एक साल में 20 से ज्यादा बाघों की हुई मौत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बांधवगढ़ में पिछले एक साल में 20 से ज्यादा बाघों की मौत हो चुकी है। वहीं बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लगातार बाघों की संख्या कम हो रही है, यह चिंता का विषय बना हुआ है। जानकारी के लिए बता दें, घुनघुटी वन परिक्षेत्र में दो से तीन दिन पहले भी एक बाघ मृत अवस्था में मिला था। वर्ष 2024 में अब तक कुल 5 बाघों की मौत हो चुकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....