Breaking News in Hindi

बागेश्वर धाम में सक्रिय चोर गिरोह, चेन स्नेचिंग करने वाली सात महिलाएं गिरफ्तार

छतरपुर : बमीठा थाना पुलिस ने बागेश्वर धाम पर चेन स्नेचिंग करने वाली सात महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह महिलाएं गिरोह के रूप में लोगों के बीच बैठती थी और मौका मिलने की चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देती थी। यूपी के आगरा दिल्ली और ग्वालियर की रहने वाली इस गिरोह की सात महिला सदस्याें को बमीठा पुलिस ने पकड़ा है। जिनके पास से माल भी बरामद हुआ है।

दो दिन पहले महाराष्ट्र राज्य की एक महिला की चौकी गढ़ा क्षेत्र अंतर्गत धार्मिक स्थल से सोने की चेन स्नेचिंग की सूचना पर थाना बमीठा में नवीन अपराधिक अधिनियम भारतीय न्याय संहिता की स्नेचिंग की धारा में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

बमीठा पुलिस ने साक्ष्य, वेशभूषा एवं हुलिया के आधार पर 7 संदेही महिलाओं को हिरासत में लिया गया और जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने वारदात करना स्वीकारा। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पूछताछ की गई तो मुख्य आरोपित तनु जाटव के पास से स्नैचिंग की हुई चेन जब्त की गई।

गिरोह की यह महिलाएं पकड़ी गई

आगरा उत्तर प्रदेश की रहने वाली तनु जाटव, आंचल जाटव , रेखा जाटव, ऊषा जाटव , मुरलीपुरा ग्वालियर मध्य प्रदेश की रहने वाली कविता जाटव, नजफगढ़, नई दिल्ली की रहने वाली राजकुमारी जाटव।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...