Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

बाढ़ प्रभावित किसानों के खाते में ₹101 करोड़ जारी… दिवाली पर CM नीतीश कुमार की बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धनतेरस के मौके पर बाढ़ प्रभावित किसानों को बड़ी राहत दी है. उन्होंने 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में आयोजित कार्यक्रम में 1 लाख 52 हजार बाढ़ प्रभावित किसानों के खातों में ऑनलाइन 101 करोड़ की राशि का ट्रांसफर किया. सितम्बर में हुई भारी बारिश और गंगा, कोशी, गंडक, बागमती नदियों के जलस्तर में वृद्धि से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थीं. इन बाढ़ पीड़ित किसानों की मदद के लिए कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से राशि दी जा रही है.

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को राज्य सरकार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराती है. हमलोग आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए लगातार तत्पर रहते हैं. धनतेरस पर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में यह राशि प्रथम चरण के तहत वितरित की गई है. बिहार सरकार ने कहा कि है बाकी आवेदनों के सत्यापन के बाद अन्य सभी बाढ़ प्रभावित किसानों के खाते में भी राशि जल्द ही वितरित की जाएगी.

बाढ़ से 16 जिले हुए प्रभावित

कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि गंगा एवं अन्य नदियों में जलस्तर बढ़ने के फलस्वरूप प्रथम चरण में आई बाढ़ से 16 जिले के 66 प्रखण्ड और 580 पंचायत का कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ. अत्याधिक वर्षापात एवं कोशी, गंडक एवं बागमती सहित अन्य नदियों के जलस्तर के बढ़ने के फलस्वरूप दूसरे चरण में आयी बाढ़ के कारण 16 जिले के 69 प्रखण्ड और 580 पंचायतों का कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ.

17 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर मदद

प्रभावित प्रति किसान को सिंचित क्षेत्र के लिये 17 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर, असिंचित क्षेत्र के लिये 8500 रूपये प्रति हेक्टेयर तथा शाश्वत फसल के लिये 22 हजार 500 रूपये प्रति हेक्टेयर का कृषि इनपुट अनुदान दिया जा रहा है. प्रति किसान अधिकतक दो हेक्टेयर के लिये अनुदान दिया जा रहा है.

प्रदेश की गणमान्य व्यक्ति थे मौजूद

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री मंगल पाण्डे, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ उदय कांत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, कृषि विभाग के विशेष सचिव वीरेन्द्र प्रसाद यादव सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.