Breaking News in Hindi

बाथरूम में लगा रखा था हिडन कैमरा, किराएदार युवती से छेड़छाड़

उज्जैन। मक्सी रोड स्थित आरती डायग्नोस्टिक लैब संचालक ने किराएदार युवती की बाथरूम में हिडन कैमरा लगा रखा था। रविवार को युवती ने कैमरा देख लिया। विरोध जताया तो संचालक ने युवती को कमरे में बंद कर छेड़छाड़ की। मामले में युवती ने माधवनगर पुलिस को शिकायत की है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि शाजापुर निवासी युवती इंदौर से लैब टैक्निशियन का कोर्स कर रही है। बीते चार माह से वह मक्सी रोड स्थित आरती डायग्नोस्टिक लैब के संचालक अंकुर पुत्र राजेश गोलस निवासी अलकापुरी कालोनी के यहां किराए से रह रही है।

रविवार को युवती का बाथरूम में कांच के बाक्स पर गलती से हाथ लग गया था। जिससे बाक्स खुल गया और अंदर छुपा कैमरा नजर आया था। इस पर युवती ने अंकुर से शिकायत की तो उसका कहना था कि यह सेंसर है।

युवती का आरोप है कि अंकुर ने कमरे में बंदकर उसके साथ छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी दी। इस पर युवती ने अपने स्वजन को फोन कर घटनाक्रम की जानकारी दी। मामले में उज्जैन के माधवनगर पुलिस को शिकायत की गई है। पुलिस ने आरोपित अंकुर के खिलाफ धारा 342, 354, 354 ग, 506 के तहत केस दर्ज किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....