Breaking News in Hindi

बाबा तरसेम हत्याकांड: मुख्य आरोपी अमरजीत पुलिस एनकाउंटर में ढेर, एक लाख का था इनामी

नानकमत्ता गुरुद्वारे के डेरा प्रमुख की हत्या के मामले में उत्तराखंड पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया है कि हत्या के एक आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर दिया है. वहीं इस मामले में आरोपी दूसरा शख्स फिलहाल फरार है. पुलिस के मुताबिक जिस आरोपी को पुलिस ने ढेर किया है उसके सिर पर 1 लाख रुपये का इनाम था और वह पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों से शामिल रहा है.

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के डीजीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबा तरसेम सिंह की हत्या के मामले का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि दो आरोपियों ने मिलकर बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है. उन्होंने बताया कि उत्तराखंड और हरिद्वार पुलिस ने हरिद्वार के भगवानपुर में आरोपी अमरजीत का एनकाउंटर कर दिया है. डीजीपी ने बताया कि इस पूरे मामले में 11 संदिग्ध लोगों के नाम सामने आए थे, जिसमें से 7 अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि 3 अभी भी फरार चल रहे हैं.

डीजीपी उत्तराखंड ने बताया है कि डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की हत्या का मामला बहुत निंदनीय अपराध था जिसमें एक आरोपी का एनकाउंटर आगे इस तरह के अपराध को अंजाम देने वाले लोगों के लिए एक नजीर पेश करेगा. पुलिस ने बताया कि तरसेम सिंह की हत्या भी एक गहरा षडयंत्र था. इसमें सभी आरोपियों को नामजद किया गया था. पुलिस लगातार आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई थी.

डीजीपी ने कहा कि इस हत्याकांड के पीछे राज्य के कई नामी गिरामी लोगों के होने का भी शक है. हालांकि पुलिस उन कड़ियों की भी बारीकी से जांच कर रही है और मामले में संलिप्तता पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने यह भी बताया कि जिन दो आरोपियों से तरसेम सिंह की हत्या को अंजाम दिया है वह दोनों ही सुपारी किलह हैं और पैसे लेकर दूसरे की हत्या करते रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....