Breaking News in Hindi

बालाघाट में फिर एक्टिव हुए नक्सली, बैनर – पोस्टर लगाकर फैलाई दहशत

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में बैनर पोस्टर लगाकर नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी सक्रियता दिखाई है। पोस्टर में आईजी और एसपी की तस्वीर लगाई गई है और नक्सलियों के एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए हॉकफोर्स को बेनकाब करने का जिक्र किया गया है। इसमें हिंदी के अलावा अंग्रेजी भाषा भी लिखी है यह पोस्टर नक्सल प्रभावित सोनगुड्डा में सड़क किनारे लगाए गए हैं।

बता दें की पोस्टर में झाम सिंह एवं कमलू की झूठी मुठभेड़ में की गई हत्या को एक्सपोज किया गया है और हॉकफोर्स को भी बेनकाब करने के लिए बालाघाट की साहसी जनता का भी धन्यवाद दिया गया है और अनेक क्रांतिकारी अभिवादन इसके अलावा इन्हीं शब्दों का अंग्रेजी में रूपांतरण भी किया गया है।

नक्सलियों ने यह बैनर पोस्टर बिरसा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले सोनू गुड्डा के पास पेड़ पर लगाए हैं आपको बता दें कि नक्सलियों द्वारा लोगों में अपना खोफ बनाए रखने के लिए और अपनी सक्रियता दिखाने के लिए ऐसी हरकत की जाती रही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....